आज हम आपको बताएंगे कि नाखून किसी व्यक्ति के बारे में क्या बताते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जिन व्यक्तियों के नाखून चौकोर होते हैं, वे आजाद ख्यालों के होते हैं। उनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है।
वे रिश्तों के प्रति वफादार लेकिन आगे बढ़ने के लिए महत्वाकांक्षी होते हैं। ये अपने काम के प्रति वे ईमानदार होते हैं।
इस प्रकार के व्यक्ति गलत दिखने पर उसकी आलोचना करने से परहेज भी नहीं करते। इनका यह गुण लोगों को पसंद आता है।
जिन लोगों के नाखून गोल होते हैं, वे शांत और संयमित माने जाते हैं। नई चीजों को जानने के लिए ये हमेशा उत्सुक रहते हैं।
ये आशावादी और उदार किस्म के व्यक्ति होते हैं। हमेशा दूसरों की केयरिंग करते हैं। अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं।
चौड़े नाखून वाले लोग हर मुद्दे पर अपने खुलकर विचार करते हैं। ये लोगों का भरोसा आसानी से जीत लेते हैं।
अपनी बात से कभी नहीं मुकरते। जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। इस तरह के व्यक्ति करिश्माई नेतृत्व वाले होते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com