फाइबर की कमी से हो सकती हैं ये परेशानियां


By Priyam Kumari16, Oct 2025 03:37 PMjagran.com

फाइबर की कमी से क्या होता है?

शरीर को हेल्दी रखने के लिए हमें प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन के साथ फाइबर की जरूरत भी होती है। वहीं, फाइबर की कमी होने पर कई परेशानियां हो सकती हैं।

कब्ज की समस्या

फाइबर हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में फाइबर की कमी होती है, तो पेट में भारीपन और गैस जैसी परेशानियां भी होती हैं।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ना

फाइबर शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। इसकी कमी से शुगर अचानक बढ़ सकती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

वजन बढ़ना

फाइबर युक्त भोजन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है। अगर डाइट में फाइबर की मात्रा कम हो जाए, तो भूख जल्दी लगती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

हार्ट डिजीज का खतरा

फाइबर, खासकर सॉल्युबल फाइबर, शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर फाइबर की कमी हो तो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

हार्मोनल असंतुलन

फाइबर शरीर से एक्स्ट्रा हार्मोन्स और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसकी कमी से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, खासकर महिलाओं में पीरियड्स की परेशानी होती है।

एनर्जी की कमी और थकान

फाइबर की कमी से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से नहीं होता। इस वजह से एनर्जी लेवल कम हो जाता है, थकान जल्दी महसूस होती है।

पाचन तंत्र कमजोर होना

फाइबर न केवल भोजन को पचाने में मदद करता है, बल्कि आंतों की सफाई भी करता है। जब डाइट में फाइबर की कमी होती है तो आंतों में अपशिष्ट जमा हो जाता है।

फाइबर की जरूरत हर उम्र के व्यक्ति को होती है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva