प्रभु राम से सीखें ये बातें, जीवन हो जाएगा सफल


By Farhan Khan20, Aug 2025 06:20 PMjagran.com

मर्यादा पुरुषोत्तम राम

भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्रीराम मानव मात्र के प्रेरणा स्रोत भी हैं। उन्होंने समाज को सत्य, दया और करुणा की राह की शिक्षा दी है।

प्रभु राम से सीखें ये बातें

आज हम आपको प्रभु राम की कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपका जीवन सफल हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मर्यादाओं का उल्लंघन न करें

भगवान राम की तरह आपको कभी भी किसी भी मुकाम पर पहुंचने के बाद अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप कभी महान नहीं बन सकते।

ईमानदारी के साथ काम करें

अगर आप पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, तो इससे आपके सारे काम न सिर्फ सफल होंगे, बल्कि आपको महान बनने से भी कोई नहीं रोक सकता।

धैर्य रखें

कहा जाता है कि भगवान राम का जीवन सहनशीलता और धैर्य का परिचायक रहा है। ऐसे ही आपको अपने जीवन के कठिन समय में धैर्य रखने की जरूरत है।

मित्रों का साथ कभी न छोड़ें

भगवान राम ने हर कदम पर अपने मित्रों का साथ दिया और यही बात सिखाती है कि व्यक्ति को जीवन में मित्र का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

अपने वचन पर टिके रहें

अगर आप किसी को वचन दे रहे हैं, तो उस वचन हर हाल में निभाएं। राजा दशरथ ने अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान राम को 14 साल वनवास जाने की आज्ञा दी थी।

सच के साथ खड़े रहें

लाइफ में आपके चाहें, कितनी भी मुश्किलें आए। आपको कभी सच का साथ हमेशा देना चाहिए। अपनी पूरी जिंदगी भगवान राम ने सच का साथ कभी नहीं थोड़ा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com