देवशयनी एकादशी पर यह 1 दीपक जलाने से जल्द बन जाएंगे अमीर


By Farhan Khan04, Jul 2025 04:14 PMjagran.com

देवशयनी एकादशी का व्रत

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, देवशयनी एकादशी का व्रत बेहद पवित्र होता है। इस दिन से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं।

देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को होगी

इन चार महीनों की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। यह समय जप-तप, पूजा-पाठ और ध्यान करने का होता है। इस साल देवशयनी एकादशी 6 जुलाई रविवार के दिन मनाई जाएगी।

देवशयनी एकादशी के दिन जलाएं यह दीपक

आज हम आपको एक ऐसे दीपक के बारे में बताएंगे, जिसे देवशयनी एकादशी के दिन जलाने से आप जल्द अमीर बन सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चौमुखी दीपक जलाएं

हम आपको चौमुखी दीपक के बारे में बता रहे हैं। जो जातक देवशयनी एकादशी के दिन चौमुखी दीपक जलाते हैं, तो इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।  

घर में धन का आगमन होना

जीवन में सुख-समृद्धि आने के साथ-साथ व्यक्ति के सभी पापों का अंत हो जाता है। व्यक्ति के बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। घर में धन का आगमन होने लगता है।  

घर में परिवार के बीच प्रेम बढ़ना

देवशयनी एकादशी के दिन चौमुखी दीपक जलाने से दीपक की चार बातियां पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा में रोशनी फैलाती हैं। इससे घर में परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

चौमुखी दीपक जलाने की कथा

देवशयनी एकादशी के दिन चौमुखी दीपक जलाने के पीछे एक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार भगवान राम के पूर्वज राजा मांधाता के राज्य में एक बार भयंकर सूखा पड़ गया।

कथा में अंगीरा ऋषि ने हल बताया

भयंकर सूखे की परेशानी को हल करने के लिए राजा मांधाता ने अंगीरा ऋषि को अपनी परेशानी बताई। अंगीरा ऋषि ने यह सब पूर्व जन्म के पाप की वजह से हुआ है।

अंगीरा ऋषि के टाइम से चौमुखी दीपक जलाने की परंपरा

इससे राहत पाने के लिए आपको देवशयनी एकादशी का व्रत रखें और चौमुखी दीपक जलाएं। तब से देवशयनी एकादशी के दिन चौमुखी दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही है।