हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व विशेष महत्व रखता है। हर साल यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी का पर्व इस बार 27 अगस्त को मनाया जाएगा। जो भक्त इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना करते हैं, तो इससे उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां गणेश चतुर्थी के दिन दीपक जलाने से आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप कर्ज की समस्या से बेहद परेशान हैं, तो इसके लिए आपको छत पर दीपक जलाना चाहिए। इससे आपकी समस्या का निदान हो जाएगा और आप भी अंदर से एक दम खास हो जाएंगे।
गणेश चतुर्थी के दिन दीपक जलाते समय इसका दिशा का भी खास ख्याल रखना चाहिए। आपको घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना चाहिए। इस दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है।
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा के सामने दीपक जलाने से धीरे धीरे घर में धन का आगमन होने लगता है। वहीं, धन की तिजोरी भी कभी खाली नहीं होती।
गणेश चतुर्थी की शाम को तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाने से आपके जो भी काम बिगड़ रहे होंगे, वे जल्द ही बन जाएंगे। अटका धन भी मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।
अगर आप अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करना चाहते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com