इन 3 राशियों पर भगवान गणेश जी रहते हैं मेहरबान


By Farhan Khan18, Dec 2024 11:44 AMjagran.com

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन गणेश जी के लिए होता है।      

भगवान गणेश जी की उपासना करना

बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की उपासना करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं, साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

भगवान गणेश जी की प्रिय राशियां

आज हम आपको भगवान गणेश जी प्रिय राशियों के बारे में बताएंगे। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।    

मिथुन राशि

गणपति जी के आशीर्वाद से इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र व शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इनका व्यक्तित्व भी बहुत प्रभावशाली होता है।

बेसन के लड्डू का भोग लगाएं

मिथुन राशि के जातकों को प्रत्येक बुधवार के दिन गणेश जी पूजा-अर्चना करनी चाहिए और बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर गणपति जी की कृपा सदैव बनी रहती है। ये बेहद बुद्धिमान होते हैं। लीडरशिप में इनका कोई सानी नहीं होता।

गणेश वंदना का पाठ करें

मेष राशि के जातक, गणेश वंदना का पाठ करें और पूजा में दूर्वा की 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से इनका जीवन सफल हो जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातक परिश्रमी होते हैं और ईमानदारी व लगन से अपना कार्य पूरा करते हैं। ये कभी हार नहीं मानते।

इस वेबस्टोरी में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com