ज्योतिष शास्त्र की तरह हस्तशास्त्र भी काफी अहम माना जाता है। इसमें हथेली पर बनी रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। हथेली की रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ बताती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बताएंगे, जो भाग्यशाली लोगों की हथेली पर बनी होती है। आइए इन रेखाओं के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर त्रिशूल का निशान बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को जल्दी सरकारी नौकरी मिल सकती है। इन्हें जीवन में सारे ऐशो-आराम मिलते हैं।
जिन व्यक्तियों की हथेली पर M का निशान बना होता है, ऐसे लोगों की फूटी किस्मत चमकने लगती है। ऐसे लोग किसी सौभाग्यशाली से कम नहीं माने जाते हैं।
हथेली पर बना स्वास्तिक का निशान बना होना इस बात की ओर संकेत देता है कि आप पर गणेश जी की विशेष कृपा हो सकती है। इससे आपके सारे काम बन जाएंगे।
हथेली पर कमल का निशान जीवन में होने वाले धन की वर्षा का बताता है। इसका मतलब यह है कि आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार त्रिकोण को बहुत शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर त्रिकोण का निशान होता है, ऐसे लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। इनके बिगड़े काम भी धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली के ऊपरी भाग में मणिबंध के पास जीवन रेखा पर मछली का चिन्ह बना हो, तो इससे व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com