13 अगस्त से इन राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, होगी दिन-रात तरक्की


By Farhan Khan11, Aug 2025 05:49 PMjagran.com

गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति के लिए होता है। इस दिन इनकी पूजा करने का विधान है।

गुरु बृहस्पति देव करेंगे राशि गोचर

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, गुरु बृहस्पति देव समय-समय पर विभिन्न राशियों में गोचर करते रहते हैं। देवताओं के गुरु बृहस्पति 13 अगस्त को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

बृहस्पति देव के इस गोचर से कुछ राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

वृषभ राशि

बृहस्पति देव की कृपा से पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। धन एकत्र करने में आप सफल होंगे।

बनेंगे बिगड़े काम

निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। हालांकि, इसके लिए घर के बड़ों की अवश्य सलाह लें। स्वर्ण आभूषणों के कारोबारियों को मुनाफा होगा। बिगड़े काम धीरे-धीरे बन जाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी। आपके घर में धन का आगमन होगा। आपके लिए यात्रा करने का बेहद शुभ समय है। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

मिलेगा अटका धन

आपको लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। घर में रखी धन की तिजोरी पैसों से कभी खाली नहीं होगी। दिन-रात आपकी तरक्की हो सकती है। बुरे दिनों का खात्मा हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की हर मनोकामना पूरी होगी। विदेश यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। यात्रा से आपको लाभ होगा। आपके दुश्मन का जल्द से जल्द खात्मा हो जाएगा।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com