01 जून से इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, खूब होगी तरक्की


By Farhan Khan01, Jun 2025 01:00 PMjagran.com

गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित होता है। इस दिन गुरुदेव की पूजा करने से जीवन से अंधकार मिटने लगता है। खुशियां फिर से पटरी पर लौटने लगती है।

बृहस्पति देव के नक्षत्र चरण से ये राशियां होंगी मालामाल

गुरुदेव अपनी चाल बदलते रहते हैं। गुरुदेव अर्थात् देवताओं के गुरु बृहस्पति देव नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। इसके चलते 01 जून से इन राशियों के जीवन में बदलाव आएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की सेहत अच्छी रहेगी। स्वभाव में विनम्रता आएगी। इससे बिगड़े काम बनेंगे। पिकनिक का प्लान बनेगा। आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

सरकारी तंत्र से होगा धन लाभ

दान-पुण्य में रूचि बढ़ेगी। आमदनी बढ़ेगी, लेकिन लालच से बचना होगा। संतान से सुख मिलेगा। रत्न धारण करने की सोच सकते हैं। सरकारी तंत्र से धन लाभ होगा।

कर्ज की समस्या से मुक्ति

राजकीय सुख भी मिलेगा। अटका धन मिलने की संभावना है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है। दिन-रात तरक्की होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की पैसे से संबंधी परेशानी दूर होगी। गुरु की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे। सरकारी तंत्र से धन लाभ होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

धन-संपत्ति में बढ़ोतरी

न्याय क्षेत्र में भी आपको काम करने का अवसर मिल सकता है। कोई बड़ी जिम्मेवारी मिलेगी। समय के साथ मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।

धार्मिक यात्रा के शुभ योग

कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी मिलने के चांस हैं। ईमानदारी से अपने काम को करेंगे।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com