सावन महीने में इन राशियों की होगी बंपर कमाई, बनेंगे करोड़पति


By Farhan Khan02, Jul 2025 06:00 AMjagran.com

सावन का महीना

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, सावन का महीना आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 जुलाई को सावन शुरू हो जाएंगे। देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय होता है।

भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करना

सावन के माह में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। इससे आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। इसके अलावा दिन-रात तरक्की हो सकती है।

सावन के दौरान लकी राशियां

आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे, जो सावन के महीने में बेहद लकी साबित होंगी। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। अकस्मात धन लाभ के योग हैं। इससे कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

कामों में मिलेगी सफलता

सावन के दौरान मकर राशि के जातकों पर शनिदेव की असीम कृपा बरसेगी। सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। दान-पुण्य कामों में रूचि बढ़ेगी।

काली चीजों का दान करें

भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद और काले चीजों का दान करें।

कुंभ राशि

परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आभूषण या कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं। आपके पास महंगे जेवर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

नीलम धारण करें

सावन का महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए नीलम धारण कर सकते हैं। सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com