06 जून से इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन, होगी खूब तरक्की


By Farhan Khan05, Jun 2025 03:48 PMjagran.com

शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव गोचर करते रहते हैं। वर्तमान में शुक्र देव राशि मीन में विराजमान है। 06 जून को शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों के बदलेंगे दिन

शुक्र देव के मेष राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इनकी खूब तरक्की होगी। आइए इन राशियों के बारे में जानें।

मिथुन राशि

धन कमाने के योग बनेंगे। इच्छाएं पूरी होंगी। दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बिताने के मौका मिलेगा। सोशल नेटवर्क बढ़ेगा और वहां मान-सम्मान भी मिलेगा।

वैवाहिक जीवन होगा सुखी  

कार्यों में सफलता मिलने के साथ ही धन की बचत करने में सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ अच्छी बनेगी और वैवाहिक जीवन में भी सुख मिलेगा।  

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अपनी राशि पर शुक्र की दृष्टि होने की वजह से कमाई बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यात्रा करने का शुभ समय

व्यापारियों को नए सौदे मिलेंगे या किसी नए पार्टनर के साथ काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा का योग बनेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

धनु राशि

आप किसी धार्मिक या मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे मानसिक शांति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन या प्रॉपर्टी के लेनदेन के मौके बन सकते हैं।

नए अवसर मिलेंगे

वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा और घर परिवार में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे नए अवसर और लाभ मिलेंगे। जीवन में खुशहाली लेकर आएगा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com