फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए पुरुषों को जरूर खाने चाहिए ये फूड्स


By Farhan Khan15, Sep 2025 03:42 PMjagran.com

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम होता जा रहा है। हालांकि इसके लिए कुछ हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है।

पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने वाले फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पुरुषों को डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। ये फूड्स उनकी फर्टिलिटी को बढ़ा सकता है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।

कद्दू के बीज खाएं

कद्दू के बीजों की अगर बात करें, तो ये खाने में काफी टेस्टी होते हैं, जो कि पुरुषों के लिए फर्टिलिटी बढ़ाने का काम करते हैं क्योंकि ये जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का रिच सोर्स होते हैं।

अनार का जूस पिएं

जो पुरुष रोजाना अनार का जूस पीते हैं, तो इससे उनकी स्पर्म की क्वालिटी बेहतर हो सकती है। अनार के जूस में विटामिन-सी, फोलेट, पोटेशियम, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।  

अंडे खाएं

फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में अंडे शामिल करने चाहिए। आप इन्हें अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।  

नट्स का सेवन करें

पुरुष अगर अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐसे में उन्हें अपनी डाइट में नट्स शामिल करने चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं।

फिश का सेवन करें

आपको रोजाना सैल्मन, हेरिंग, सार्डिन और एन्कोवी जैसी वसायुक्त मछलियों का सेवन करना चाहिए। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ये फूड्स लिमिट में खाएं

फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए पुरुषों को इन फूड्स को लिमिट में खाना चाहिए। अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com