मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए का शुभ मुहूर्त कितने बजे है?


By Ashish Mishra24, Jan 2025 11:47 AMjagran.com

मौनी अमावस्या 2025

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए शुभ मुहूर्त कितने बजे है?

मौनी अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।

मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस दिन स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल का समय

मौनी अमावस्या पर अमृत काल रात 09 बजकर 19 मिनट से रात 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा-पाठ करना शुभ होता है।

मंत्र का जाप करें

मौनी अमावस्या पर ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

इन चीजों का दान करें

मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को तिल का लड्डू, गुड़ और तिल के तेल, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

परेशानियों से छुटकारा

मौनी अमावस्या पर स्नान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ