आईना इस जगह न लगाएं, बढ़ सकता है वास्तु दोष


By Farhan Khan06, Jan 2025 05:53 PMjagran.com

इस जगह न लगाएं आईना

आईना न केवल घर की साज-सज्जा बढ़ाता है बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व की झलक भी दिखाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आईना कहां नहीं लगाना चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।

बेडरूम में न लगाएं आईना

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, कभी भी अपने बेडरूम में आईना नहीं लगना चाहिए, क्योंकि इससे दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

बेडरूम में लगा आईना पर्दे से ढक दें

अगर आपके बेडरूम में आईना लगा हुआ है, तो उसे पर्दे से ढक देना चाहिए। रसोई के सामने भी दर्पण नहीं लगना चाहिए।

एक आईने दूसरे के सामने न हो

वहीं एक आईने के सामने दूसरा आईना नहीं होना चाहिए। वरना वास्तु दोष उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। गृह क्लेश भी बढ़ने लगता है।

आईने की दिशा

आईने को इस तरह लगाना चाहिए कि चेहरा देखते समय आपका मुख्य उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रहे। इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।

छत पर आईना लगाने की दिशा

यदि आप छत पर आईना लगाना चाहते हैं, तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर लगाना चाहिए। आपकी किस्मत खुल सकती है।

बाथरूम में आईना लगाने की दिशा

बाथरूम में आईना लगाने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा का चयन करें। बाथरूम में गोलाकार दर्पण लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com