नवरात्र में जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन


By Farhan Khan05, Oct 2024 01:35 PMjagran.com

नवरात्र का महत्व

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व लगातार 9 दिनों और रातों तक होता है।

देवी दुर्गा के नौ रूप

इस दौरान लोग विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान से देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

नवरात्र की अवधि

अश्विन माह के नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, इसका समापन दशहरा के साथ होगा, जो कि 12 अक्टूबर को है।

इन मंदिरों के करें दर्शन

आज हम आपको माता रानी के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको नवरात्र में जरूर विजिट करना चाहिए।

हिडिम्बा मंदिर

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमालय की तलहटी में स्थित इस मंदिर का नाम देवी हिडिम्बा के नाम पर पड़ा है।

अधूरी इच्छाएं पूरी

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस धाम में दर्शन मात्र से व्यक्ति को दिव्य शक्तियों की अनुभूति होती है। अधूरी इच्छाएं भी पूरी होती हैं।

चामुंडेश्वरी मंदिर

इस मंदिर का नाम चामुंडा देवी के नाम पर पड़ा। चामुंडा देवी को देवी दुर्गा का सबसे उग्र स्वरूप माना जाता है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।

मनसा देवी मंदिर

यह मंदिर उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में स्थित है। यह मां मनसा को समर्पित हैं, जो भगवान शिव की मानस पुत्री हैं।

नवरात्र के दौरान आपको एक बार इन मंदिरों के दर्शन जरूर करने चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com