ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों को खास महत्व दिया गया है। इन पेड़-पौधों में नीम का पेड़ भी शामिल है। यह सेहत के लिहाज से भी काफी अहमियत रखता है। पत्ती से लेकर छाल तक ये सभी काम में आता है।
आज हम आपको नीम से जुड़े कुछ ऐसे टोटकों के बारे में बताएंगे, जो आपका जीवन संवार सकते हैं। आपकी बंद किस्मत का ताला भी खोल सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
नीम की पत्तियां उबालकर उस पानी से रोजाना स्नान करने से आपके घर में मौजूद सदस्य की आय तेजी से बढ़ सकती है। हर मुश्किल आसान हो जाएगी।
नौकरी में जल्दी प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पूरे घर में नीम के पत्तों का पानी छिड़कना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
जो जातक अपने गले में नीम की लकड़ी की माला पहनते हैं, तो इससे उनकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है और धीरे-धीरे बिगड़े काम बनने लगते हैं।
अगर आप नीम की लकड़ी से हवन करते हैं, तो ऐसे में इससे शनि ग्रह शांत होता है और आपके घर में धन का आगमन होने लगता है। तिजोरी भी भरी रहती है।
घर से नकारात्मकता का खात्मा करने के लिए आपको रोजाना घर में नीम की सूखी पत्तियों का धुआं करना चाहिए। जल्द ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
अगर आप नीम के पत्तों के पानी से पोछा लगाते हैं, तो इससे आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आपके अच्छे दिन आ सकते हैं। आपके घर में खुशहाली आ सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com