ये चीजें दान करने से नाराज होती हैं मां लक्ष्मी, होती है पैसों की तंगी


By Ashish Mishra30, Aug 2024 11:00 AMjagran.com

दान करना

हिंदू धर्म में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे दान करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।

इन चीजों का दान न करें

कई चीजों का दान करने से घर की बरकत रुक जाती है। इससे परिवार में कंगाली आने लगती है और खर्च बढ़ने लगता है। ऐसी चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

झाड़ू दान में न दें

वास्तु के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में इसे दान करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। झाड़ू को घर में लाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

उपयोग किया हुआ तेल

वास्तु के अनुसार, शनि देव सरसों का तेल चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं। ऐसे में कभी भी उपयोग हुआ तेल दान नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

नुकीली चीजें दान न करें

कभी भी नुकीली चीजें जैसे-चाकू, सुई और कैंची का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों को दान करने से जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गृह क्लेश का सामना करना

नुकीली चीजों का दान करने से गृह क्लेश पैदा हो सकता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों में दरार आ सकती है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

अगर आप इन चीजों का दान करते हैं, तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कारोबार पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

दान करने की चीजों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ