इंगेजमेंट में पहनें Nora Fatehi जैसे हैवी वर्क लहंगे


By Akanksha Jain05, Jul 2024 02:53 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी डांस की वजह से मिली है।

नोरा फतेही के लहंगे

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक नोरा फतेही के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके लहंगे लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

इंगेजमेंट में करें ट्राई

अगर जल्द ही आपकी इंगेजमेंट होने जा रही हैं और आप शानदार लहंगा डिजाइन सर्च कर रही हैं तो आप नोरा फतेही के इन लुक्स को कैरी कर सकती हैं।

नोरा का रेड लहंगा

नोरा फतेही का ये रेड कलर का लहंगा ब्राइड के लिए परफेक्ट है। आप इस तरह के हैवी वर्क लहंगा ट्राई कर सकती हैं।

सिल्वर वर्क लहंगा लुक

इस सिल्वर वर्क लहंगे में नोरा फतेही का लुक काफी क्लासी लग रहा है। इंगेजमेंट में इस तरह के हैवी वर्क लहंगे को आप कैरी कर सकती हैं।

फिश कट लहंगा डिजाइन

अगर आप अपने लुक को ट्रेंडी बनाना चाहती हैं तो आप फिश कट लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी ट्रेंडी है।

फ्लावर एंब्रॉयडरी लहंगा डिजाइन

आप इस तरह के फ्लावर एम्ब्रॉयडरी लहंगा कैरी कर सकती हैं। यंग गर्ल पर इस तरह का लहंगा काफी सुंदर लगेगा।

ब्लाउज डिजाइन करें ट्राई

लहंगे के साथ साथ आप नोरा फतेही के ब्लाउज डिजाइन भी स्टाइल कैरी कर सकती हैं। इस तरह के यूनिक ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Shefali Jariwala के इन सूट्स में दिखेंगी माशाल्लाह