2025 में इस मूलांक की होगी चांदी


By Farhan Khan22, Dec 2024 12:00 PMjagran.com

अंक ज्योतिष शास्त्र

अंक ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी कई बातों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। जिसमें मूलांक अहम भूमिका अदा करते हैं।

2025 का लकी मूलांक

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जिसकी साल 2025 में चांदी हो सकती है। आइए इस मूलांक के बारे में जानें।

मूलांक 09

हम आपको मूलांक 09 के बारे में बता रहे हैं। किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तिथि को जन्मे लोगों का मूलांक 09 माना जाता है।

मूलांक 09 के स्वामी मंगल ग्रह

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 09 के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसके चलते ये लोग निडर होते हैं। अपनी मेहनत के बूते सफलता हासिल करते हैं।

रुके हुए काम होंगे पूरे

साल 2025 मूलांक 09 वालो के लिए काफी लकी साबित होगा। नए साल में आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

आर्थिक समृद्धि के योग

आपके लिए आर्थिक समृद्धि के योग बनेंगे, साथ ही परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

बिजनेस में होगा मुनाफा

नौकरी या बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के अच्छे दिन आएंगे। हर परेशानी का खात्मा होगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com