हनुमान जी को चढ़ाएं ये 3 चीजें, दूर होंगी सारी विपदाएं


By Ashish Mishra13, May 2025 05:30 AMjagran.com

मंगलवार का दिन

यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित रहता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि हनुमान जी को क्या चढ़ाने से दुख दूर होने लगते हैं?

हनुमान जी की कृपा

जिन लोगों पर हनुमान जी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी तरह के संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।

हनुमान जी को क्या चढ़ाएं

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे हनुमान जी को चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर होने लगती हैं।

बेसन या बूंदी का लड्डू चढ़ाएं

हनुमान जी की पूजा करते समय बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होने लगता है और जीवन में तरक्की होती है।

मीठा पान चढ़ाएं

हनुमान जी को मीठा पान बेहद पसंद है। इसे चढ़ाने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है और साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

गुड़ और चने का भोग लगाएं

हनुमान जी को गुड़ के साथ चने का भोग लगाना चाहिए। इससे मंगल दोष दूर होता है और हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो हनुमान जी को ये चीजें अर्पित करें। इससे सफलता के योग बनते हैं।

परेशानियों से छुटकारा

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय बूंदी के लड्डू का भोग लगाने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, जीवन में सकारात्मकता आती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ