इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि बुद्ध की पूजा करते समय किन चीजों को चढ़ाना चाहिए?
12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा करते समय चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आने लगती है।
भगवान बुद्ध की पूजा करते समय फूल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। इससे साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है।
इसे ज्ञान और बुद्ध के संदेश का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर मोमबत्ती जलाने से भगवान बुद्ध प्रसन्न होते हैं।
भगवान बुद्ध की पूजा करते समय चंदन और फल अर्पित करना चाहिए। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती है।
बुद्ध पूर्णिमा पर तामसिक चीजों जैसे- मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज को नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से पूजा का फल नहींं मिलता है।
पूजा-पाठ के समय चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ