इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा पर पीपल के पास कौन से उपाय करने से पितृ दोष दूर होता है?
पंचांग के अनुसार, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे बुद्ध पूर्णिमा पर करने से कई दोष दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, संकट से भी छुटकारा मिलता है।
बुद्ध पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है, जिससे कुंडली में होने वाले दोष से भी शांति मिलती है।
बुद्ध पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ पर दूध और जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति और ज्ञान बढ़ने लगता है।
बुद्ध पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
बुद्ध पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से पितृ दोष दूर होने लगता है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्यों में भी सफलता मिलती है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ