अहंकारी होते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra04, Jan 2025 11:22 AMjagran.com

अंक ज्योतिष

इस ज्योतिष में व्यक्ति के व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग अहंकार से भरे होते हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों के अपनी जन्मतिथि पता होती है, इनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का भी पता चलता है।

मूलांक 01 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख हो हुआ होता है, उनका मूलांक 01 होता है। ये लोग घमंडी किस्म के होते हैं।

अहंकार से भरे

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19, या 28 को हुआ होता है, वह अहंकार से भरे होते हैं। ये लोग दूसरों से बात करना भी कम पसंद करते हैं।

आत्मविश्वास से भरपूर

मूलांक 01 वाले लोगों की कुंडली में सूर्य का प्रभाव रहता है, जिससे ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। यह आत्मविश्वास इन्हें थोड़ी अहंकारी भी बना देता है।

दूसरों पर नहीं होता है भरोसा

मूलांक 01 वाले लोग खुद पर निर्भर रहते हैं। इन्हें किसी दूसरे व्यक्तियों पर भरोसा नहीं होता है। ये लोग अपना काम कड़ी मेहनत से करते हैं।

अपने फैसले पर कायम

इस मूलांक के लोग अपने फैसले पर हमेशा कायम रहते हैं। ये लोग दूसरों की बातों में आकर अपने फैसले नहीं बदलते हैं।

नहीं होती है धन की कमी

मूलांक 01 वाले लोग धन कमाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। इन लोगों के पास जीवनभर धन की कमी नहीं रहती है।

पढ़ते रहें

मूलांक से अपने व्यवहार को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ