इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए मोरिंगा


By Farhan Khan14, Sep 2025 04:19 PMjagran.com

मोरिंगा होती है हेल्दी

शरीर को हेल्दी रखने के लिए अक्सर सेहतमंद चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं सेहतमंद चीजों में मोरिंगा भी शामिल है। इसे सहजन और ड्रम स्टिक भी कहा जाता है।

ये लोग न खाएं मोरिंगा

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को भूल से भी मोरिंगा नहीं खानी चाहिए। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मोरिंगा में मौजूद पोषक तत्व

मोरिंगा में मुख्य रूप से विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, और फाइबर पाया जाता है।

गर्भवती महिलाएं न खाएं

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। बिना डॉक्टर की सलाह के बिना मोरिंगा न खाएं।

डायबिटीज में खाने से बचें

जो लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को मोरिंगा नहीं खाना चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज में शुगर लेवल को मेंटेन करना होता है।

लो बीपी में न खाएं

अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है, तो ऐसे में आपको मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद एल्कलॉइड आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

बिगड़ सकता है पाचन

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को मोरिंगा लिमिट में खाना चाहिए क्योंकि इसे अधिक मात्रा में खाने से आपका पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है।

लिवर से जुड़ी समस्या में न खाएं

अगर आप लिवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको मोरिंगा नहीं खाना चाहिए। इसके चलते आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com