इसमें व्यक्ति के भविष्य में बारे में विस्तार से बताया गया है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके पास धन की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग खूब पैसा कमाते हैं?
जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनकी मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्ति होती है।
जिन लोगों का जन्म महीने की 03, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 03 होता है। इन लोगों को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
जिन लोगों का मूलांक 3 होता है, उनके गुरु बृहस्पति होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
इस मूलांक के लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं और गरीब लोगों को धन भी दान करते हैं।
मूलांक 3 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। इसके साथ ही, ये लोग व्यापार में भी तरक्की करते हैं और मेहनत करके खूब पैसा कमाते हैं।
इस मूलांक के लोग काफी सोच-समझकर काम करते हैं, जिसके चलते कार्य में असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है। ये लोग धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेते हैं।
ये लोग काफी मन लगाकर काम करते हैं, जिससे इन्हें कार्य में जल्द सफलता मिलती है। इसके अलावा, ये लोग किसी भी काम को करने से पहले लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं।
मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ