मिथुन संक्रांति पर करें ये उपाय, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra13, Jun 2025 02:08 PMjagran.com

Mithun Sankranti 2025

सनातन धर्म में मिथुन संक्रांति का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन उपायों को करने से धन लाभ होता है?

मिथुन संक्रांति कब है?

पंचांग के अनुसार, 15 जून 2025 को मिथुन संक्रांति बनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से कार्य में सफलता मिलती है।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर

ज्योतिषियों के अनुसार, 15 जून 2025 को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन कई उपाय करने से धन की समस्या दूर होती है।

सूर्य देव को अर्घ्य दें

मिथुन संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में तरक्की होती है।

इन चीजों का दान करें

मिथुन संक्रांति के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, गुड़, छाता और तिल का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

मंत्र का जाप करें

इस दिन सूर्य देव की पूजा करते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप और सूर्य चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मिथुन संक्रांति के दिन इन उपायों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

कार्य में मिलती है सफलता

कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर सूर्य देव की पूजा करें। इससे सफलता के योग बनते हैं और पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

धन की कमी दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ