देवउठनी एकादशी पर करें ये 3 उपाय, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra11, Nov 2024 11:37 AMjagran.com

देवउठनी एकादशी 2024

सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए?

देवउठनी एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार देव उठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर शाम 06 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 नवंबर को शाम 04 बजकर 04 मिनट पर होगा।

देवउठनी एकादशी पर उपाय

इस दिन दान-पुण्य करने का विधान होता है। इस दिन कई उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी पर गन्ने का रस चढ़ाएं

देवउठनी एकादशी पर तुलसी की पूजा करते समय गन्ने का रस चढ़ाएं। इसके अलावा, शाम के समय घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

धन का दान करें

देवउठनी एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करें। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

भगवान विष्णु का अभिषेक करें

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु का केसर युक्त दूध से अभिषेक करना शुभ होता है। इससे करियर में आ रही बाधा दूर होने लगती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो देवउठनी एकादशी पर इन उपायों को करें। इससे धन लाभ के योग भी बनते हैं और कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ