सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन दान-पुण्य करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को दोपहर 04 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को दोपहर को 02 बजकर 31 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर से जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान पौधे पर कच्चा दूध अर्पित करें और लाल रंग का कलावा बांधें। इसके अलावा, शाम के समय घी का दीपक जलाएं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शंख की पूजा करें। इसमें जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सत्यनारायण कथा सुनें। इसके साथ ही, ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन उपायों को करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है और साधक तरक्की करता है।
धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ