गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये टोटके


By Farhan Khan11, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित

सप्ताह के सातों की दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन गणेश जी के लिए होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है।

गणेश जी की पूजा करने से क्या होता है?

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है। घर में समृद्धि आती है और धीरे-धीरे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। सदस्यों की आय भी बढ़ जाती है।

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये टोटके

आज हम आपको कुछ ऐसे टोटके बताएंगे, जिसे फॉलो करने से गणेश जी बेहद प्रसन्न हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गणेश जी को सिंदूर लगाएं

बुधवार के दिन अगर आप गणेश जी को सिंदूर लगाते हैं, तो इससे न सिर्फ गणेश जी प्रसन्न होंगे। इसके अलावा आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।

भगवान गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं

भगवान गणेश जी लड्डू और मोदक का भोग लगाने से भी गणेश जी होते हैं और आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आपको अटका धन भी मिल सकता है।

भगवान गणेश जी को दुर्वा घास अर्पित करें

जो जातक भगवान गणेश जी को दुर्वा घास अर्पित करते हैं, तो इससे उनकी फूटी किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से अटका धन भी मिल सकता है।

शमी के पत्ते भी करें

शमी के कुछ पत्ते गणेश जी को चढ़ाने से आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है और आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

मंत्र का जाप करें

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए आप इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। यह मंत्र आपको 3 बार बोलना है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com