भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को सफल होने के लिए बताई थी ये बातें


By Ashish Mishra05, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

भगवान श्री कृष्ण

जब महाभारत में अर्जुन में दुख और दुविधा को देखकर शस्त्र छोड़ दिया था, तब श्री कृष्ण ने उन्हें कई बातें बताई थी। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी बातें थी?

जीवन में सफल होना

व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलती है।

श्री कृष्ण की बताई बातें

महाभारत के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को सफल होने के लिए बातें बताई थीं। इन बातों को ध्यान में रखकर अर्जुन में सफलता प्राप्त किया था।

कार्य को प्राथमिकता दें

भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से रणभूमि में कहा था कि हमेशा अपने कार्य को प्राथमिकता देना चाहिए। इससे आपको सफलता मिलेगी।

क्रोध न करें

इंसान को हमेशा क्रोध करने से दूर रहना चाहिए। क्रोध करने से व्यक्ति सही और गलत के बीच निर्णय नहीं कर पाता है।

स्वार्थी न बनें

जो इंसान स्वार्थ के लिए काम करता है वह नकारात्मकता का सामना करता है। जीवन में खुश रहने के लिए स्वार्थ को त्याग देना चाहिए।

मन को पवित्र रखना

श्री कृष्ण ने बताया है कि व्यक्ति की पहचान उसके आत्मा से होती है। इसके लिए हमेशा अपने मन को पवित्र रखना चाहिए।

गलतियों से सीख लें

अगर आपको जीवन में आगे बढ़ना है, तो अपनी गलतियों से सीख लें। हारकर निराशा होना किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।

पढ़ते रहें

जीवन में सफल होने के लिए ध्यान रखने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

संस्कृत के इन श्लोकों से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा