इन दिनों सर्दी बढ़ रही है। लोग डाइट में गर्म और हेल्दी चीजें खा रहे हैं, ताकि उनके शरीर को गर्माहट मिल सकें। वहीं, सुबह घर में या ऑफिस जाते समय लोग खाली पेट चाय पीना पसंद करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि सुबह में खाली पेट चाय पीना काफी महंगा पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सुबह में खाली पेट चाय पीने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जो लोग सुबह खाली पेट चाय पीना पसंद करते हैं, तो इससे उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसके चलते आपको कमज़ोरी और थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं। आज ही इस आदत को छोड़ दें।
किडनी हमारे शरीर के अहम भागों में शुमार है। यह यूरिन के रास्ते वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालने का काम करती है। ऐसे में सुबह खाली पेट चाय पीने से आपकी किडनी पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
सुबह में खाली पेट चाय पीने से आपको गैस, एसिडिटी, और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि चाय में टैनिन और कैफीन जैसे तत्व होते हैं, जो आपके पेट की अंदरूनी परत पर असर डालते हैं।
सुबह खाली पेट चाय पीने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपके दिल की सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। ऐसे में दिल को निरोग रखने के लिए आपको खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए।
अगर आपके पेट में अक्सर दर्द रहता है, तो ऐसे में आपको सुबह में खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए। इससे आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है। आप 1 से 2 घंटे के बाद चाय पी सकते हैं।
आप सुबह में खाली पेट चाय पीने की बजाय शहद, नींबू, लहसुन, बादाम, चिया सीड्स गाजर जूस, किशमिश, अजवाइन का पानी, ओट्स उपमा, अंडा भुर्जी और मेथी दाना आदि का सेवन कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com