प्लास्टिक इन दिनों हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। प्लास्टिक बैग से लेकर बोतल तक लोग इसे कई तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं।
हालांकि, प्लास्टिक न सिर्फ हमारे पर्यावरण, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक होता है। अगर आप प्लास्टिक बोतल से पानी पीते हैं, तो इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रोजाना प्लास्टिक बोतल से पानी पीने से BPA जैसी केमिकल्स मेटाबॉलिज्म को प्रभावित हो सकती हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
बार-बार इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतल से निकलने वाले केमिकल्स किडनी पर दबाव डाल सकते हैं। जिससे किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
कुछ प्लास्टिक बोतल BPA जैसी केमिकल्स छोड़ती हैं, जो हार्मोन को प्रभावित कर सकती हैं।
अगर आप प्लास्टिक बोतल में पानी पीते हैं, तो पेट की परेशानियां हो सकती हैं। इसमें मौजूद बैक्टीरिया और हानिकारक माइक्रोऑर्गेनिज्म पेट दर्द और संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है।
कुछ रिसर्च में प्लास्टिक से निकलने वाले केमिकल्स को लंबे समय में कैंसर से जोड़ा गया है। यह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने के खतरे को बढ़ाता है।
लगातार प्लास्टिक से पानी पीने से दिल से संबंधी समस्याओं का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए प्लास्टिक की बोतल का कम इस्तेमाल करें।
स्टील या कांच की बोतल का इस्तेमाल करें और सेहतमंद रहें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva