सनातन धर्म में षटतिला एकादशी का विशेष महत्व होता है। इससे दिन विष्णु जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि षटतिला एकादशी पर तिल से क्या उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार षटतिला एकादशी 25 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने के साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी की शुरुआत 24 जनवरी को शाम 07 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 25 जनवरी को रात 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।
इस दिन गरीब लोगों को तिल का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और नारायण की कृपा प्राप्ति होती है।
षटतिला एकादशी पर पानी में तिल डालकर स्नान करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
षटतिला एकादशी पर पर गंगाजल में तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके अलावा, विष्णु जी को तिल से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
षटतिला एकादशी के दिन पूजा-पाठ के दौरान हवन में तिल डालें। ऐसा करने से साधक के जीवन में खुशहाली बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
षटतिला एकादशी पर तिल से इन उपायों को करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और धन लाभ होता है।
त्योहारों और विशेष तिथियों पर उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ