इन 2 राशियों को हनुमान जी का मिलता है आशीर्वाद, भरा रहता है धन का भंडार


By Ashish Mishra13, Aug 2024 11:44 AMjagran.com

हनुमान जी की कृपा

जिन लोगों पर हनुमान जी की कृपा रहती है, उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता है?

पूजा-पाठ करना

रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आती है और बिगड़े काम होने लगते हैं।

इन राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा

कई ऐसी राशियां हैं, जिन पर भगवान हनुमान की विशेष कृपा रहती है। इन जातकों के जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और कामयाबी मिलती है।

मेष राशि के जातक

इस राशि के स्वामी मंगल देव और आराध्य हनुमान जी हैं। मेष राशि के जातकों को हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है। इन जातकों के लिए शुभ रंग लाल होता है।

कार्य में सफलता

मेष राशि के जातकों के बिगड़े काम बनते हैं और व्यापार में भी सफलता मिलती है। इन जातकों को मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि के जातक

इस राशि के आराध्य हनुमान जी होते हैं। जातक की कुंडली में मंगल देव के मजबूत होने पर सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके अलावा, जल्द ही सरकारी नौकरी के योग बनते हैं।

संकट से छुटकारा

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। इन जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है, जिससे इन्हें समाज में भी मान-सम्मान मिलता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और कारोबार में तरक्की होती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ