सोमवार का दिन शिव जी के लिए होता है। इस दिन भगवान शिव के संग मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। गृह क्लेश का खात्मा होता है। जीवन में खुशियों का आगमन होने के साथ-साथ आय भी बढ़ती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी बातें या कुछ ऐसे पाठ के बारे में बताएंगे, जो आपको शिव जी से जरूर सीखने चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
भगवान शिव के लिए सभी भक्त एक समान हैं। उनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इसी वजह से देवी-देवता के अलावा राक्षस भी उनकी उपासना करते हैं।
हम भगवान शिव जी यही सीख ले सकते हैं कि हमें सभी लोगों के प्रति एक समान भाव रखना चाहिए। किसी के साथ भी भेदभाव नहीं रखना चाहिए।
भगवान शिव ने मस्तक पर चंद्र देव को धारण किया है। चंद्रमा से शांति और शीतलता प्राप्त होती है। इससे सीख मिलती है कि किसी भी परिस्थिति में शांति बनाए रखनी चाहिए।
भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकला विष ग्रहण किया था। इससे यह सीख मिलती है कि अगर जीवन में दूसरों की मदद करोगे, तो भगवान शिव आपका हमेशा कल्याण करेंगे।
भगवान शिव की तस्वीर में हमेशा उनके संग मां पार्वती देखने को मिलती हैं। इससे यह सीख मिलती है कि पत्नी और महिलाओं का हमेशा सम्मान करें और अपमान न करें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com