सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां


By Priyam Kumari02, Aug 2025 03:10 PMjagran.com

सूर्य ग्रहण के समय क्या न करें?

सूर्य ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं है बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी यह बेहद खास है। आइए जानते हैं इन दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

खाना-पीना पूरी तरह से टालें

ग्रहण के दौरान पाचन प्रक्रिया स्लो हो जाती है। इस समय पका हुआ भोजन खाने से हानिकारक ऊर्जा शरीर में आ सकती है।

पूजा-पाठ से करें परहेज

ग्रहण काल में पूजा-पाठ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान मंदिरों के दरवाजे भी बंद कर दिए जाते हैं।

सूर्य को न देखें

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना खतरनाक हो सकता है। इससे आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है। हमेशा स्पेशल सोलर ग्लास का इस्तेमाल करें।

सूर्य ग्रहण के समय सोना मना है

ग्रहण काल को धार्मिक रूप से अशुद्ध माना जाता है। ऐसे समय में सोना मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।

गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहना चाहिए और नुकीली चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

पहले से बने खाने को न खाएं

ग्रहण के समय तैयार खाना दूषित हो सकता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद ताजा भोजन बनाकर ही खाएं।

ग्रहण के बाद नहाना न भूलें

ग्रहण खत्म होने के बाद पवित्र स्नान करने से शरीर और वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

सूर्य ग्रहण के बाद इन चीजों से परहेज करना चाहिए। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva