शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फॉर्मूला है कि आपको अपनी डाइट में ज्यादा से हेल्दी फूड शामिल करने चाहिए। इनमें अनार भी शामिल है। ये खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को भूल से भी अनार नहीं खाने चाहिए। आइए इन लोगों के लिए बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आप दूसरों को भी बता सकें।
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-ई, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, फाइबर, और प्राकृतिक शर्करा जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जो लोग एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अनार खाने से बचना चाहिए। इससे उन लोगों की समस्या विकराल रूप ले सकती है। आपको पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है, तो ऐसे में आपको बिना डॉक्टर की सलाह लिए अनार नहीं खाना चाहिए। अनार में ब्लड प्रेशर को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। यही सेहत के लिए बेस्ट है।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों के लिए अनार किसी जहर से कम नहीं है। इससे आपके पेट में भयंकर दर्द हो सकता है। आपकी दिक्कतें और ज्यादा बढ़ सकती है।
खांसी की समस्या होने पर अनार से दूरी बना लेनी चाहिए। इसकी तासीर काफी ठंडी होती है। इसके चलते खांसी की समस्या बढ़ सकती है। आपको इन्फेक्शन भी हो सकता है।
हालांकि, आपको अनार खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा अनार खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com