इन लोगों को नहीं खाना चाहिए गुड़


By Priyam Kumari13, Nov 2025 12:41 PMjagran.com

गुड़ खाने से क्या होता है?

गुड़ सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और पाचन सुधारने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए गुड़ जहर साबित हो सकता है? आइए जानें किन्हें गुड़ नहीं खाना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज

गुड़ नेचुरल होते हुए भी इसमें काफी मात्रा में शुगर होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इससे दूर रहना चाहिए, वरना ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

पेट से जुड़ी समस्या वाले लोग

जिन्हें गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की परेशानी रहती है, उन्हें गुड़ से परहेज करना चाहिए। यह पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए हानिकारक है।

हार्ट के मरीज

गुड़ में सुक्रोज और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। हार्ट के मरीजों के लिए यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

वजन घटाने वाले लोग

गुड़ कैलोरी से भरपूर होता है। इसे ज्यादा खाने से वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है। इसलिए गुड़ के सेवन से बचें।

पिंपल्स या एक्ने से परेशान लोग

गुड़ शरीर में गर्मी बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स या एक्ने की समस्या बढ़ सकती है।

एलर्जी या अस्थमा के मरीज

कुछ लोगों को गुड़ खाने से एलर्जी, खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ऐसे लोगों को गुड़ से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

गर्भवती महिलाएं

प्रेगनेंसी में गुड़ खाने से कुछ महिलाओं को ब्लड शुगर लेवल में बदलाव या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

रोजाना सिर्फ एक छोटी मात्रा में गुड़ का सेवन करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva