रक्षाबंधन पर ये राखी बांधना माना जाता है बेहद शुभ


By Farhan Khan31, Jul 2025 07:25 PMjagran.com

रक्षाबंधन का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम का पर्व होता है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

बाजार में तरह तरह की राखियां आना

आज के समय में रक्षाबंधन का पर्व महज दिखावे का पर्व बनता जा रहा है। इसके चलते बाजार में तरह तरह की राखियां आ गई है, जो इस पर्व को मूल भावना को ही खत्म कर रही है।

राखी के रूप में ब्रेसलेट बांधना

इन दिनों बहनें, भाई को राखी के रूप में ब्रेसलेट बांध रही है। अगर धार्मिक नजरिए से बात करें, तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। इससे आपके घर में बरकत भी रुक सकती है।

शुभ राखियां

आज हम आपको कुछ ऐसी राखी के बारे में बताएंगे, जिसे रक्षाबंधन के दिन बहनों के द्वारा भाई को बांधना बेहद शुभ माना जाता है। आइए इन राखी के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पीले रंग वाली मोली राखी

रक्षाबंधन पर आपको लाल और पीले रंग की मोली से बनी राखी अपने भाई को बांधनी चाहिए। इस राखी को बेहद पवित्र माना गया है। इससे आपके और आपके भाई के जीवन में खुशहाली आ सकती है।

त्रिशूल वाली राखी

अगर आप अपने भाई को त्रिशूल, ओम या स्वास्तिक का चिह्न वाली राखियां पहनाती है, तो ये राखियां भी धार्मिक लिहाज से बेहद पवित्र मानी जाती है। इस तरह की राखियां घर में सकारात्मकता लाती है।

रुद्राक्ष वाली राखी

अगर आप अपने भाई के जीवन में उन्नति देखना चाहती हैं, तो आपको रुद्राक्ष वाली राखी बांधनी चाहिए। इससे भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। इसके चलते आपके काम धीरे धीरे बनने भी लगते हैं।

राखी बांधने का मंत्र

राखी बांधते समय बहनों को येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि, रक्षे माचल माचल मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भाई को सुरक्षा कवच प्रदान करता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com