रात में ये काम करने से आप जीवनभर रहेंगे परेशान


By Farhan Khan13, Aug 2025 04:14 PMjagran.com

जाने-अनजाने अशुभ काम करना

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अक्सर हम जाने-अनजाने कुछ ऐसे काम कर बैठते हैं, जो बिल्कुल भी शुभ नहीं माने जाते। इनका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ता है।

रात में न करें ये काम

आज हम आपको कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको रात में भूल से भी नहीं करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।  

झाड़ू न लगाएं

रात में आपको घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए क्योंकि झाड़ू में देवी लक्ष्मी निवास करती हैं और कहा जाता है कि शाम के समय देवी लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती हैं।

हो सकती है धन की हानि

शाम के समय झाड़ू लगाने से आपको धन की हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे धीरे कम होने लगती है। घर में रखी धन की तिजोरी भी खाली होने लगती है।

गंदे बिस्तर पर न सोएं

आपको कभी भी गंदे बिस्तर पर सोना नहीं चाहिए क्योंकि गंदे बिस्तर और नकारात्मक ऊर्जा का गहरा कनेक्शन माना जाता है। हमेशा साफ-सुथरे बिस्तर पर सोएं।    

बिगड़ सकते हैं काम

अगर आप गंदे बिस्तर पर सोते हैं, तो इससे आप न सिर्फ जीवनभर पर परेशान रहेंगे, बल्कि आपके काम बनते-बनते आखिर मोड़ पर बिगड़ सकते हैं।

बाल खोलकर न सोएं

महिलाओं को रात में कभी भी अपने बाल खोलकर नहीं सोना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पति की उम्र कम हो सकती है। घर की शांति भंग हो सकती है।

किचन में गंदे बर्तन न छोड़ें

रात में किचन में कभी भी गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इससे घर की बरकत खत्म हो सकती है। आपको साथ अनहोनी हो सकती है। ऐसे में रात को बर्तन धोकर ही सोएं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com