भगवत गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का वर्णन है। इसके जरिए उन्होंने जीवन के सार के बारे में बताया है। भगवत गीता लोगों का मार्गदर्शन करती है।
आज हम आपको भगवत गीता के जरिए उन चीजों के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति को महान बनाती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप महान बनना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें। नकारात्मक सोच व्यक्ति को महान नहीं बनने देती।
आप अपनी हिम्मत के अनुसार ही काम करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आप न सिर्फ अपना काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे, बल्कि यह महानता के मूलमंत्र में से एक भी है।
जो व्यक्ति अपना काम पूरी ईमानदारी से करता है, जिसमें हल्की सी भी बेईमानी न हो। ऐसे व्यक्ति को महान बनने से कोई नहीं रोक सकता।
गीता में श्री कृष्ण कहते हैं कि जो लोग हर काम में जल्दबाजी करते हैं और जरा भी सब्र नहीं रखते। ऐसे लोग बिल्कुल भी महान नहीं बन सकते।
जो लोग बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, ऐसे लोग महान बनते हैं और बने रहते हैं। इन्हें, खूब मान-सम्मान मिलता है।
अगर आप दूसरों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हैं, तो यह चीज आपको महान बना सकती है। इससे आपको अंदर से खुशी भी मिलेगी।
इन चीजों से व्यक्ति महान बनता है। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com