कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan17, Dec 2024 03:00 PMjagran.com

कर्ज से मुक्ति की चमत्कारिक टिप्स

कई बार इंसान कमाने के बाद भी कर्ज में डूबा रहता है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये चमत्कारिक टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

उत्तर दिशा में रखें तिजोरी

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए घर या दुकान में तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए क्योंकि इस दिशा में देवी लक्ष्मी और कुबेर देव का वास माना गया है।

नकारात्मक ऊर्जा का नाश

इसके अलावा घर में धन का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है। परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ती है।

मां लक्ष्मी को अर्पित करें हल्दी की गांठ

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करें। इस टोटके से जल्द कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

कर्ज को जल्द खत्म करने के लिए आप शनिवार के दिन यह उपाय कर सकते हैं। इस दिन सुबह नहाने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करें।

कर्ज से मुक्ति की प्रार्थना करें

इसके साथ ही दीपक को जलाएं और पेड़ की परिक्रमा लगाएं और समस्या से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करें।

होगी धन की प्राप्ति

इस उपाय को सच्चे मन से करने से कर्ज कम होने लगता है और धन की प्राप्ति होती है। आपको यह उपाय एक बार जरूर करना चाहिए।

बजरंगबली को अर्पित करें नारियल

मंगलवार को एक नारियल में चमेली का तेल लगाकर उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। इस नारियल को भगवान बजरंगबली को अर्पित कर दें। यह उपाय कर्ज से मुक्ति दिलाएगा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com