Tulsi Ke Upay: तुलसी से करें ये उपाय, सोने की तरह चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra04, Feb 2025 12:46 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इसकी पूजा करने से धन की समस्या दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के कौन से उपाय करने से किस्मत चमकने लगती है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

तुलसी के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति की किस्मत बदलने लगती है और धन प्राप्ति होती है। इसके अलावा, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी के पौधे में जल डालें

धन से जुड़ी समस्या का सामना करने वाले लोगों को तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही, पौधे में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इसके अलावा, फल और मिठाई का भोग लगाएं। इससे मां तुलसी प्रसन्न होती हैं।

सोलह श्रृंगार अर्पित करें

मां तुलसी की पूजा करते समय पौधे के पास सोलह श्रृंगार अर्पित करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधा दूर होने लगती है।

मंत्र का जाप करें

तुलसी के पौधे की पूजा करने के लिए महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते मंत्र का जाप करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को तुलसी के उपाय करने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ