सनातन धर्म में तुलसी के पौधे पूजा करने का विधान होता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में आने वाली तंगी दूर होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र में तुलसी के कौन से उपाय करने चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की रोजाना पूजा करने से साधक के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
शारदीय नवरात्र में तुलसी से जुड़े उपाय करना बेहद लाभकारी होता है। इन उपायों को करने से व्यक्ति की किस्मत बदलने लगती है।
शारदीय नवरात्र में तुलसी के पत्ते को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
नवरात्र में तुलसी के पौधे की पूजा करते समय जल और हल्दी अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है।
तुलसी की पूजा करते समय पौधे पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति की किस्मत खुलने लगती है और साधक को मनचाहा वर मिलता है।
शारदीय नवरात्र में तुलसी से जुड़े इन उपायों को करने से साधक को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।
रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ