सनातन धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी पर तुलसी के कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर को रात 03 बजकर 42 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 दिसंबर को रात 01 बजकर 09 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे मोक्षदा एकादशी पर करना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
मोक्षदा एकादशी पर तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंंत्रों के जप करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय खीर का भोग लगाना चाहिए। इसमें तुलसी दल जरूर मिलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति होती है।
मोक्षदा एकादशी पर तुलसी की पूजा करते समय जल या गाय के दूध से अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद तुलसी की सात बार परिक्रमा करें।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मोक्षदा एकादशी पर इन उपायों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ