दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये उपाय


By Farhan Khan15, Oct 2025 02:47 PMjagran.com

दोमुंहे बालों की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते अधिकतर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें दोमुंहे बालों की समस्या भी शामिल है।

दोमुंहे बालों की समस्या से राहत के उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाने से आपको दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

ऑलिव ऑयल और शहद

दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ऑलिव ऑयल और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों में मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण प्रदान करते हैं।

ऑलिव ऑयल और शहद लगाने का तरीका

ऑलिव ऑयल और शहद बालों में लगाने के लिए सबसे पहले ऑलिव ऑयल लें और इसमें शहद मिक्स करें। दोनों को अच्छे से मिक्स करें और इसे बालों में लगाएं।

आंवला और शिकाकाई पाउडर

दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में आंवला और शिकाकाई पाउडर काफी बेस्ट माना जाता है। इसमें विटामिन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस होता है।

आंवला और शिकाकाई पाउडर बालों में लगाने का तरीका

आंवला और शिकाकाई पाउडर बालों में लगाने के लिए आंवला और शिकाकाई पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। फर्क आपके सामने होगा।

नारियल का तेल

नारियल का तेल भी बालों के लिए कम लाभकारी नहीं है। इस तेल में फैटी एसिड, विटामिन-ई, आयरन, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं।

नारियल का तेल लगाने का तरीका

नारियल का तेल बालों में लगाने के लिए आपको रात का टाइम चुनना चाहिए। इसके लिए रात में नारियल के तेल से बालों की मालिश करें और सुबह बालों को धो लें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com