Vat Savitri Vrat पर करें ये 3 उपाय, रिश्तों में आएगी मिठास


By Ashish Mishra10, May 2025 04:52 PMjagran.com

वट सावित्री व्रत 2025

सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि वट सावित्री व्रत पर कौन से उपाय करने से रिश्ते मजबूत होते हैं?

वट सावित्री व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं।

वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।

वट सावित्री व्रत के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे वट सावित्री व्रत पर करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आने लगती है।

बरगद के पेड़ की पूजा करें

वट सावित्री व्रत के दिन विधि-विधान से बरगद के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान पेड़ पर कच्चे सूत बांधें। ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

दीपक जलाएं

वट सावित्री व्रत पर पूजा करते समय बरगद के पेड़ के नीचे धूप या दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

इन चीजों का दान करें

वट सावित्री व्रत के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को सुहाग की सामग्री, वस्त्र, फल, अनाज, और जल का दान करना करना चाहिए।

वैवाहिक रिश्तों में मधुरता

वट सावित्री व्रत के दिन इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इसके साथ ही, परिवार में सकारात्मक माहौल रहता है।

पढ़ते रहें

पढ़ते रहें रिश्तों को मजबूत करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ