हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम का पर्व होता है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
हर साल सावन पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व राखी या रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें रक्षा का संकल्प लेते हुए अपने भाई को राखी बांधती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां रक्षाबंधन के दिन भाई और बहन को एक साथ जाना चाहिए। आइए इन मंदिरों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आप उत्तराखंड में स्थित बंसी नारायण मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर केवल रक्षाबंधन के दिन खुलता है। मान्यता है कि आज भी भगवान कृष्ण इस मंदिर में आते हैं।
यह मंदिर धर्मराज और उनकी बहन यमुना को समर्पित है, जो कि मथुरा में स्थित है। यमुना धर्मराज मंदिर भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। भारी संख्या में भक्तजन यहां आते हैं।
भैया बहिनी मंदिर भाई बहन के अटूट प्यार और विश्वास का जीती जागती मिसाल है। इस मंदिर के बाहर लगे बरगद के पेड़ की पूजा कर बहनें अपने भाइयों के लिए उन्नति की प्रार्थना करती हैं।
काशी में स्थित प्राचीन शिवालय विश्वनाथ मंदिर के रक्षाबंधन के दिन दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे भाईयों के बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
आप बिजनौर में स्थित भाई-बहन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से हमेशा भाई-बहनों के जीवन में खुशहाली और प्रगति होती रहती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com