मुंह में बार-बार छाले होना एक आम समस्या हैं, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये क्यों होते हैं।
मुंह में छाले होने का एक बड़ा कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आयरन, विटामिन B12, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी से छाले होने की संभावना बढ़ती है।
मानसिक तनाव या अधिक थकावट का प्रभाव शरीर पर गहरा असर डालता है। यह इम्यूनिटी कम कर देती है, जिससे छाले बन सकते हैं।
शरीर का रोग प्रतिरोधक तंत्र कमजोर होने पर छाले जल्दी बन सकते हैं। जब शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, तो शरीर में बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है।
अगर आप बहुत मसालेदार, नमकीन या अम्लीय खाना खाते हैं, तो यह भी छाले की समस्या होने का एक बड़ा कारण हो सकता है।
कई बार दांत या ब्रेसेस से चुभना, गलती से काटना, या ब्रश ज्यादा कड़ा होना भी बार-बार छाले होने की संभावना को बढ़ा सकता है।
महिलाएं प्रेग्नेंसी या माहवारी के दौरान अक्सर मुंह में छाले महसूस करती हैं। यह हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकता है।
दर्द निवारक दवाइयां, कीमोथेरेपी, या कुछ खाने की चीजों से भी छाले हो सकते हैं। इसलिए जरूर से ज्यादा दवाईयां को सेवन न करें।
मुंह में छाले होने पर नमक के पानी से गरारे करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva