नाखून पर सफेद निशान होने का क्या मतलब है?


By Ashish Mishra24, Jan 2025 02:33 PMjagran.com

नाखून पर सफेद निशान

कई बार नाखून पर सफेद निशान पड़ जाते हैं। इसका मतलब आपके जीवन में बदलाव होने वाला है। आइए जानते हैं कि नाखून पर सफेद निशान होने का क्या मतलब होता है?

समुद्र शास्त्र में वर्णन

इस शास्त्र में नाखून पड़ने वाले निशान के बारे में विस्तार से बताया गया है। इससे व्यक्ति के व्यवहार, भाग्य और भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है।

नाखून पर सफेद निशान होने का मतलब

अक्सर लोगों के नाखूनों पर सफेद निशान देखने को मिलते हैं। यह कई शुभ और अशुभ संकेतों को दर्शाता है। इससे आप अपने भाग्य के बारे में जान सकते हैं।

जीवन में तरक्की के संकेत

ऐसा कहा जाता है कि नाखून पर सफेद निशान होने का मतलब आपके जीवन में तरक्की होने वाली है। इससे आपको किसी बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है।

धन की नहीं होती है कमी

जिन लोगों के नाखून पर सफेद निशान होते हैं, वे जीवन में कड़ी मेहनत करके धन कमाते हैं। ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती है।

करियर में मिलती है सफलता

जिन लोगों के नाखून पर सफेद निशान होता है, वह करियर में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास भी भरा रहता है।

समाज में मिलता है मान-सम्मान

नाखून पर सफेद निशान होने का मतलब व्यक्ति को समान में मान-सम्मान मिलेगा। ऐसे व्यक्ति को नौकरी में व्यापार में लाभ होता है और कार्य में असफलता नहीं मिलती है।

खून की कमी

कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भी नाखून पर सफेद दाग पड़ जाते हैं। शरीर में खून की कमी होने पर भी नाखून सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा, चोट लगने पर भी नाखून सफेद हो जाते हैं।

पढ़ते रहें

नाखून पर पड़े निशानों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ